राजस्थान की जेल में बंद कैदी ने निगला मोबाइल फोन; एक्स-रे की तस्वीर आई सामने
जयपुर सेंट्रल जेल (राजस्थान) में बंद एक कैदी ने प्रहरी को देखकर मोबाइल निगल लिया है और उसके एक्स-रे की तस्वीर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैदी को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एंडोस्कोपी के ज़रिए मोबाइल को बाहर निकाला गया। जेल अधीक्षक के मुताबिक, जेल में मोबाइल कहां से आया यह नहीं पता चल सका है।
read more at X (formerly twitter)


