राजस्थान के पूर्व मंत्री लाल चंद कटारिया सहित कई कांग्रेस नेता बीजेपी में हुए शामिल
राजस्थान में रविवार को कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री लाल चंद कटारिया और राजेंद्र यादव बीजेपी में शामिल हो गए। इनके अलावा पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, खिलाड़ी लाल बैरवा, आलोक बेनीवाल सहित कई अन्य नेता भी बीजेपी में शामिल हो गए। पिछले महीने पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता महेन्द्रजीत मालवीय पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे।
read more at हिन्दुस्तान


