Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में बीजेपी विधायक व्यास का टिकट कटने के बाद देर रात उनसे मिलने पहुंचे सीएम गहलोत

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 25 October, 2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार रात लगभग 12-12:30 बजे बीजेपी विधायक सूर्यकांता व्यास से उनके घर जाकर मुलाकात की। गौरतलब है, बीजेपी ने सूरसागर से विधायक व्यास का टिकट काट दिया और उनकी जगह देवेंद्र जोशी को अपना उम्मीदवार बनाया है। व्यास का टिकट कटने पर सीएम ने कहा था, "उन्हें मेरी तारीफ करने की सज़ा मिली है।"