राजस्थान में मधुमक्खियों के हमले से बेहोश हुए 22 स्कूली छात्र, अस्पताल में कराए गए भर्ती
अजमेर (राजस्थान) में शनिवार को एक निजी स्कूल में लंच ब्रेक के दौरान बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, मधुमक्खियों के हमले से करीब 22 बच्चे बेहोश हो गए जिन्हें राजकीय सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, मधुमक्खियों से बचने के लिए बच्चों ने खुद को क्लासरूम में बंद कर लिया था।
read more at Public


