राजस्थान में महिला ने 2 बच्चों को पानी के टैंक में फेंकने के बाद खुद को लगाई आग, तीनों की मौत
बाड़मेर (राजस्थान) पुलिस ने बताया कि बुधवार को एक महिला ने कथित तौर पर अपनी तीन वर्षीय बेटी व डेढ़ वर्षीय बेटे को पानी के टैंक में फेंकने के बाद अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। पुलिस के मुताबिक, तीनों की मौत हो गई है। बकौल पुलिस, घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
read more at दिप्रिंट


