राजस्थान में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 बच्चों समेत 3 की हुई मौत, 25 घायल
सिरोही (राजस्थान) में गुरुवार रात श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, सभी श्रद्धालु एक मेले में शामिल होने जा रहे थे और तभी यह हादसा हुआ। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में घायल 2-लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
read more at हिन्दुस्तान


