राजस्थान सीएम ने विधानसभा चुनाव से पहले पायलट संग शेयर की तस्वीर, लिखा- जीत रहे हैं
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट समेत कुछ कांग्रेस नेताओं के साथ एक तस्वीर शेयर की है। गहलोत ने तस्वीर के साथ लिखा, "एकसाथ, जीत रहे हैं फिर से।" इससे पहले पायलट ने कहा था कि अतीत की चीज़ों के बारे में सोचते रहना सही नहीं है।
read more at ABP न्यूज़


