Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी ने राजस्थान दिवस पर राज्य के लोगों को दी बधाई

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 30 March, 2023
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, "संस्कृति, अतिथि सत्कार, पराक्रम, उद्यम और पर्यटन स्थल राजस्थान की पहचान हैं।" वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "इस अवसर पर मैं गौरवशाली विरासत से समृद्ध इस प्रदेश के चौतरफा विकास की कामना करता हूं।"