राहुल ने पिता राजीव की पुण्यतिथि पर शेयर की अनदेखी तस्वीर, लिखा- आपके सपने, मेरे सपने
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पिता के साथ एक अनदेखी तस्वीर शेयर कर 'X' पर लिखा है, "पापा आपके सपने, मेरे सपने...आपकी आकांक्षाएं, मेरी ज़िम्मेदारियां।" राहुल ने लिखा, "आपकी यादें, आज और हमेशा, दिल में सदा।" 1991 में एक आत्मघाती बम धमाके में राजीव गांधी की हत्या की गई थी।
read more at X


