रूस ने ड्रोन पर 'हैप्पी न्यू इयर' लिखकर उसे यूक्रेन में हमले के लिए भेजा; तस्वीर सामने आई
रूस द्वारा कीव (यूक्रेन) पर हमले के लिए भेजे गए ड्रोन पर रूसी भाषा में 'हैप्पी न्यू इयर' लिखा हुआ था। कीव के पुलिस प्रमुख ऐंद्री नेबितोव ने टेलीग्राम पर ड्रोन के मलबे की तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, "यह मलबा ऐसी जगह नहीं है जहां भयंकर लड़ाई हो रही है। एक मैदान में है जहां बच्चे खेलते हैं।"
read more at Reuters


