रूसी सेना ने यूक्रेन के स्नेक आइलैंड से छोड़ा अपना कब्ज़ा
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के कार्यालय ने गुरुवार को काला सागर स्थित यूक्रेन के स्नेक आइलैंड से रूसी सेना के कब्ज़ा छोड़ने की पुष्टि की। यूक्रेनी अधिकारी ने कहा, "हमारी सेना ने सराहनीय काम किया है।" वहीं, रूस ने कहा कि उसने यह कदम यूएन द्वारा यूक्रेन के लिए मानवीय कॉरिडोर बनाने में मदद करने के लिए उठाया है।
read more at Reuters


