Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रोपवे की केबल कारों के आपस में टकराने से झारखंड में 10 लोग हुए घायल, करीब 50 लोग फंसे

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Monday, 11 April 2022
देवघर (झारखंड) में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पास त्रिकुट पहाड़ियों पर रविवार को रोपवे की कुछ केबल कारों के आपस में टकरा जाने से कम-से-कम 10 पर्यटक घायल हो गए जिनमें दो गंभीर रूप से घायल हैं। पीटीआई ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि 50 लोग अब भी कम-से-कम 12 केबिन में फंसे हैं और बचाव अभियान जारी है।