लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में परफॉर्म करने वाले दुनिया के पहले हिंदी कॉमेडियन बने ज़ाकिर खान
कॉमेडियन ज़ाकिर खान लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में परफॉर्म करने वाले दुनिया के पहले हिंदी कॉमेडियन बन गए हैं। बकौल ज़ाकिर, उनका शो देखने के लिए 6,000 से ज़्यादा लोग आए थे और उन्हें 20 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। अपना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा, "अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि मैंने यह कर दिखाया।"
read more at Hindustan Times


