लंबे समय से जानता हूं लेकिन डेट नहीं कर रहे: खुशी कपूर संग डेटिंग की अफवाहों पर वेदांग रैना
अभिनेता वेदांग रैना ने अभिनेत्री खुशी कपूर को डेट करने की अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने कहा, "म्यूज़िक में हमारी एक जैसी दिलचस्पी है...हम लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं लेकिन डेट नहीं कर रहे हैं। मैं फिलहाल सिंगल हूं।" गौरतलब है कि खुशी ने नेटफ्लिक्स फिल्म 'द आर्चीज़' से डेब्यू किया जिसमें वेदांग भी नज़र आए थे।
read more at ABP न्यूज़


