'लापता लेडीज़' के ऐक्टर्स ने रीक्रिएट की गजगामिनी चाल, अदिति राव हैदरी ने किया कमेंट
फिल्म 'लापता लेडीज़' फेम ऐक्टर्स स्पर्श श्रीवास्तव और प्रतिभा रांटा ने 'हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार' वेब सीरीज़ की वायरल गजगामिनी चाल को रीक्रिएट किया है जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में स्पर्श और प्रतिभा कंधे पर सूरजमुखी का फूल लिए दिख रहे हैं। उनके इस वीडियो पर अदिति राव हैदरी ने लिखा, "बिब्बोजान सर्टिफाइड। बहुत बढ़िया दोस्तों।"
read more at News24 Hindi


