लापता होने से पहले ऐक्टर गुरुचरण सिंह ने एटीएम से निकाले थे ₹7,000: पुलिस
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के ऐक्टर गुरुचरण सिंह ने लापता होने से पहले दिल्ली के एक एटीएम से करीब ₹7,000 निकाले थे। गुरुचरण की आखिरी लोकेशन उनके घर से कुछ किलोमीटर दूर पालम में मिली। उनका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया जिसमें वह बैग लेकर कहीं जाते हुए नज़र आ रहे हैं।
read more at Times Now नवभारत


