लोग कहते हैं 'तू अपने बेटे को समझाता नहीं, उसको कमर्शियल फिल्में करने बोल': अनिल कपूर
अभिनेता अनिल कपूर ने कहा है कि बेटे हर्षवर्धन कपूर की फिल्मों के चुनाव को लोगों को समझाना उनके लिए मुश्किल होता है। उन्होंने कहा, "लोग कहते हैं...'तू अपने बेटे को समझाता नहीं?...उसको बोल थोड़ी कमर्शियल फिल्म करने के लिए'...वह स्टारडम वाली भूमिकाएं क्यों नहीं करता?" बकौल ऐक्टर, "मैं कहता हूं...जब उसका मन करेगा तब वह ऐसी भूमिकाएं भी करेगा।"


