Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लोग हर बात से आहत हो रहे हैं: आदिपुरुष के खिलाफ दर्ज मामलों पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट

short by मनजीत सिंह / on Friday, 21 July, 2023
सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म आदिपुरुष के खिलाफ अलग-अलग हाईकोर्ट में चल रहे मामलों पर रोक लगा दी है। वहीं, फिल्म के सीबीएफसी सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग वाली याचिका को खारिज करते हुए अदालत ने कहा कि आजकल लोग हर बात से आहत हो रहे हैं। याचिका में फिल्म द्वारा हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का ज़िक्र था।