लड़की ने अस्पताल के पास कॉलेज में लिया दाखिला, यहीं दी थी कैंसर को मात; पिता का पोस्ट हुआ वायरल
यूके के मार्टिन डोरे ने बताया है कि उनकी बेटी मैगी ने ब्रिस्टल चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल के पास ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया है। मार्टिन ने यूनिवर्सिटी की खिड़की से बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया जो वायरल हो गया है। बकौल मार्टिन, "यहीं (अस्पताल) 17 साल पहले मैगी ने...6 महीने रहकर ब्लड कैंसर...को मात दी थी।"


