विदेशी ठगों को 530 वर्चुअल नंबर बेचने वाले एयरटेल के 2 मैनेजर को किया गया गिरफ्तार
गुरुग्राम पुलिस ने एयरटेल के 2 मैनेजरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने इंडोनेशिया और चीन के साइबर ठगों को 530 वर्चुअल नंबर जारी किए थे। एयरटेल के अधिकारियों ने बताया कि दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया। एक महिला ने शिकायत की थी कि उसे वर्चुअल नंबर से कॉल कर ₹10,000 की ठगी की गई।
read more at हिन्दुस्तान


