वानखेड़े में दर्शकों द्वारा एमआई के कप्तान हार्दिक की हूटिंग किए जाने का वीडियो आया सामने
वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) में दर्शकों द्वारा मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या की हूटिंग किए जाने का वीडियो वायरल हो गया है। संजय मांजरेकर द्वारा हार्दिक का परिचय करवाने के दौरान दर्शकों ने हार्दिक की हूटिंग की। मांजरेकर ने दर्शकों को हार्दिक के लिए तालियां बजाने को कहा लेकिन हूटिंग होने पर वह दर्शकों से बोले, "तमीज़ से पेश आइए।"
read more at IPLT20


