विक्की की तरह मुझे किसी ने कभी प्यार नहीं किया: अभिनेत्री अंकिता लोखंडे
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने कहा है कि उन्होंने अपने पति विक्की जैन से मिलने के बाद प्यार की एक नई परिभाषा को समझा है। उन्होंने कहा कि वह एक मुश्किल दौर से गुज़र रही थीं लेकिन विक्की उस दौर में हमेशा उनके साथ रहे। बकौल अंकिता, "किसी ने भी मुझसे उतना प्यार नहीं किया जितना उन्होंने (विक्की) किया है।"


