विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि ने रणजी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, लगाए 21 चौके व 3 छक्के
फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि चोपड़ा ने रणजी ट्रॉफी में लगातार दूसरा शतक जड़ा है। मिज़ोरम के लिए अपना दूसरा मैच खेल रहे अग्नि ने नागालैंड के खिलाफ 21 चौके और 3 छक्कों की मदद से 164(150) रन बनाए। इससे पहले सिक्किम के खिलाफ अपने रणजी डेब्यू मैच में अग्नि ने 166(179) और 92(74) रन बनाए थे।
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


