Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हवा में कॉकपिट विंडो में दरार का पता चलने पर जापान में एयरपोर्ट पर वापस लौटा विमान

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 13 January, 2024
जापान के ऑल निप्पॉन एयरवेज़ के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को कंपनी की एक फ्लाइट (बोइंग 737-800 विमान) के कॉकपिट विंडो में दरार का पता चलने पर उसे एयरपोर्ट पर लौटाया गया। विमान ने टोयामा एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी लेकिन उसे वापस साप्पोरो-न्यू चिटोज़ एयरपोर्ट लाया गया। विमान में 59 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे।