Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विशाखापत्तनम टेस्ट में भारत की जीत के बाद कैसी है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका?

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 5 February, 2024
विशाखापत्तनम टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 106 रनों से हराया और इसके साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 की अंकतालिका में भारत 52.77% अर्जित अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इंग्लैंड के 25% अर्जित अंक हैं और वह 8वें स्थान पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 55% अर्जित अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर बरकरार है।