वैज्ञानिकों ने पश्चिमी घाट में नए तरह के पठार का लगाया पता
पुणे स्थित आगरकर रिसर्च इंस्टीट्यूट (एआरआई) के वैज्ञानिकों ने पश्चिमी घाट के ठाणे क्षेत्र में कम ऊंचाई वाले बैसॉल्ट पठार का पता लगाया है। यह पठार अब पर्वत श्रृंखला में चौथे प्रकार के पठार के रूप में सूचीबद्ध हो गया है जिसमें 24 अलग-अलग फैमिली की 76 पौधों और झाड़ियों की प्रजातियां हैं। वैज्ञानिकों ने इसे 'महत्वपूर्ण खोज' बताया है।


