शादी के खयाल से भी मुझे घबराहट होने लगती है, फिलहाल कोई फैसला नहीं लूंगी: श्रुति हासन
ऐक्ट्रेस श्रुति हासन ने एक इंटरव्यू में शादी के सवाल पर कहा, "शादी के खयाल से भी मुझे घबराहट होती है...इस पर फिलहाल फैसला नहीं लूंगी।" माता-पिता (कमल हासन व सारिका) के अलग होने के कारण शादी से घबराहट के सवाल पर उन्होंने कहा, "चीज़ें कई बार काम करती हैं, कई बार नहीं करतीं...अच्छे पहलू देखने की कोशिश करती हूं।"
read more at हिन्दुस्तान


