Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

श्रीलंका में मृत पाए गए सांसद की प्रदर्शनकारियों ने पीट-पीटकर हत्या की थी: पुलिस

short by अनुज श्रीवास्तव / on Friday, 13 May, 2022
श्रीलंका में सत्ता विरोधी प्रदर्शन के बीच मृत पाए गए पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे की पार्टी के सांसद अमरकीर्ति अथुकोरला की मौत को पुलिस ने भीड़ द्वारा की गई हत्या बताया है। पुलिस के मुताबिक, अथुकोरला की प्रदर्शनकारियों द्वारा पीट-पीटकर हत्या की गई थी। इससे पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी।
read more at भाषा