सेट पर असुरक्षित महसूस होता था व दरवाज़े पर अनचाहे लोगों की दस्तक से डरती थी: दिया मिर्ज़ा
अभिनेत्री दिया मिर्ज़ा ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह काफी लंबे समय तक सेट्स पर सुरक्षित महसूस नहीं करती थीं। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा अपनी हेयरड्रेसर के साथ रूम शेयर करती थी क्योंकि मैं अनचाहे लोगों की दस्तक अपने दरवाज़े पर नहीं चाहती थी।" उन्होंने कहा, "शुक्र है कि मेरे साथ ऐसी कोई समस्या नहीं हुई।"


