सीनियर सिटिज़न का हेल्थ पॉलिसी प्रीमियम सालाना 10% से ज़्यादा न बढ़ाएं बीमा कंपनियां: IRDAI
भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने बीमा कंपनियों को वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्थ पॉलिसी के प्रीमियम पर सालाना 10% से अधिक बढ़ोतरी नहीं करने का निर्देश दिया है। बकौल आईआरडीएआई, बढ़ने वाला प्रीमियम 10% से अधिक होने पर बीमा कंपनी को अप्रूवल लेना होगा। वहीं, बीमा कंपनियों को अस्पतालों को इम्पैनल करने के लिए कदम उठाने होंगे।
read more at NDTV Profit हिंदी


