Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्वतंत्रता दिवस पर राजस्थान सीएम ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर किया ध्वजारोहण

short by खुशी / on Thursday, 15 August, 2024
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने बड़ी चौपड़ में आयोजित स्वाधीनता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने कहा, "उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं...जिन्होंने देश को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए बलिदान दिया।"
read more at X