Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सपा ने पुलिस पर लगाया 40 से अधिक कार्यकर्ताओं को थानों में बिठाने का आरोप, ईसी से की शिकायत

short by शिव / on Sunday, 5 May, 2024
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने पुलिस पर बदायूं (उत्तर प्रदेश) लोकसभा क्षेत्र में 40 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं व लोगों को अलग-अलग थानों में बिठाने और उन्हें धमकी देने का आरोप लगाया है। शिवपाल ने इसे लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने की शिकायत की है।