सबसे बड़ी अभाज्य संख्या की हुई खोज, इसमें हैं 4 करोड़ से ज़्यादा अंक
एनवीडिया के पूर्व प्रोग्रामर ल्यूक डुरैंट (36) ने सबसे बड़ी अभाज्य संख्या (प्राइम नंबर) की खोज की है जिसमें 41,024,320 अंक हैं। अभाज्य संख्या वो होती है जो केवल 1 या स्वयं से ही विभाजित हो सकती है जैसे 2, 3, 5, 7 इत्यादि। डुरैंट को इसे खोजने में लगभग एक साल लगा और उन्होंने इसपर अपना पैसा खर्च किया।
read more at Inshorts


