सरकारी विभागों व पीएसयू में रिक्त पड़े 14 लाख पदों पर करें भर्तियां: केंद्र से सीपीआई
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने सोमवार को केंद्र सरकार से सरकारी विभागों व सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) में खाली पड़े करीब 14 लाख पदों पर तत्काल भर्तियां करने की मांग की। सीपीआई ने अपनी 24वीं राष्ट्रीय कांग्रेस में पारित एक प्रस्ताव में कहा कि देश के दो करोड़ से अधिक युवा बेरोज़गार हैं और नौकरियां मांग रहे हैं।
read more at लेटेस्टली


