Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

साइकल से 3 देशों और भारत के 25 राज्यों की यात्रा पूरी कर लौटा बिहार का शख्स

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 31 August, 2023
जहानाबाद (बिहार) के रहने वाले धीरज गुप्ता साइकल से भारत के 25 राज्यों व 3 देशों (म्यांमार, श्रीलंका और बांग्लादेश) की यात्रा पूरी कर बिहार लौट आए हैं। कोविड-19 के समय नौकरी गंवाने के बाद धीरज ने नवंबर 2021 में पंजाब से यह यात्रा शुरु की थी। बकौल धीरज, यह यात्रा विश्व में भेदभाव खत्म करने को लेकर समर्पित थी।