साइबराबाद में ₹50 करोड़ के अंतर्राष्ट्रीय क्रेडिट कार्ड घोटाले का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार
साइबराबाद (तेलंगाना) पुलिस ने ₹50 करोड़ के वैश्विक क्रेडिट कार्ड घोटाले का पर्दाफाश करते हुए सात जालसाज़ों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि गिरोह तकनीकी सेवाएं देने के बहाने यूके, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया में गूगल विज्ञापन अभियान चलाता था और फिर विज्ञापन का जवाब देने वाले ग्राहकों को भुगतान लिंक भेजकर आरोपी क्रेडिट कार्ड का क्लोन बनाते थे।
read more at The News Minute


