सिपाही भर्ती परीक्षा में बिहार के गया में 'ब्लूटूथ डिवाइस' का उपयोग करते पकड़े गए 36 छात्र
बिहार पुलिस ने रविवार को राज्य के गया ज़िले में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान 'ब्लूटूथ डिवाइस' का इस्तेमाल करने को लेकर 36 छात्रों को पकड़ा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमारे पास पहले से ही सूचना थी कि इस तरह के रैकेट चलाने वाले लोग ऐसे डिवाइस लगवाएंगे।" बकौल पुलिस, रंगेहाथ पकड़े गए लोगों को जेल भेजा जाएगा।
read more at ANI


