Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सुप्रीम कोर्ट के ईमेल्स में दिखी पीएम मोदी की तस्वीर; कोर्ट ने एनआईसी से तस्वीर हटाने को कहा

short by मोनिका शर्मा / on Saturday, 25 September 2021
सुप्रीम कोर्ट के ईमेल्स के फुटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर और सरकार का एक नारा दिखने के बाद सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने नैशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर (एनआईसी) से इन्हें हटाने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ईमेल फुटर में भेजी जा रही इस तस्वीर का 'न्यायपालिका के कामकाज से कोई संबंध नहीं है।'