सेब की पेटियों से लदा ट्रक पलटने से शिमला में कार सवार 3 लोगों की मौत, सीएम ने जताया शोक
शिमला (हिमाचल प्रदेश) के छराबड़ा में शनिवार सुबह सेब की पेटियों से लदा ट्रक पलटने से कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं व उसे गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुर्घटना पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, "अत्यंत दुखद खबर है...ईश्वर शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल दे।"
read more at News18 हिंदी


