सोनिया गांधी के राज्यसभा चुनाव के हलफनामे में उनकी संपत्ति का ब्योरा आया सामने
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा राज्यसभा चुनाव के नामांकन के लिए दाखिल हलफनामे में उनकी संपत्ति का ब्योरा सामने आया है। सोनिया गांधी के पास कुल ₹12.53 करोड़ की चल व अचल संपत्ति है और पिछले 5 साल में उनकी संपत्ति ₹72 लाख बढ़ी है। इटली स्थित उनके हिस्से की उनकी पैतृक संपत्ति की कीमत करीब ₹27 लाख है।
read more at इंडिया टीवी


