Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सोलर बोट के ज़रिए सरयू यात्रा कराएगी यूपी सरकार, एक बार में 30 लोग कर सकेंगे यात्रा

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 18 January, 2024
उत्तर प्रदेश सरकार सरयू नदी (अयोध्या) में सोलर बोट यात्रा शुरू करने वाली है। फाइबरग्लास बॉडी युक्त बोट के संचालन में किसी प्रकार का प्रदूषण या तेज़ आवाज़ नहीं होगी। बकौल रिपोर्ट्स, 45 मिनट से 1 घंटे के बोट टूर के दौरान 30 लोग एकसाथ नदी किनारे स्थित विभिन्न ऐतिहासिक मंदिरों और धरोहरों का दर्शन कर सकेंगे।