Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्कूल परिसर में गड्ढा खोदते वक्त पंजाब के लुधियाना में मिले 200 विदेशी कारतूस

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Monday, 25 October 2021
पंजाब के लुधियाना में एक सरकारी स्कूल परिसर में गड्ढा खोदते वक्त मज़दूरों को ज़ंग लगे हुए 200 पुराने कारतूस मिले हैं। साहनेवाल के एसएचओ ने कहा कि ऐसा लगता है कि विदेश में बने इन कारतूसों को 3 साल पहले गाड़ा गया था। अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
read more at Hindustan Times