हमने चांद को छू लिया: चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर कहा है, "हमने चांद को छू लिया।" उन्होंने आगे कहा, "हमारे इसरो के वैज्ञानिकों ने कर दिखाया। आपकी बुद्धिमत्ता और परिश्रम से लंबे सफर के बाद मिशन चंद्रयान-3 ने आज ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है जिससे हर भारतवासी गर्व से भरा हुआ है।"
read more at हिन्दुस्तान


