हमास व इज़रायल के बीच बंधकों की रिहाई के समझौते का स्वागत करते हैं: जी20 समिट में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जी20 के वर्चुअल समिट को संबोधित करते समय हमास व इज़रायल के बीच बंधकों की रिहाई को लेकर हुए समझौते पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, "खबर का स्वागत करते हैं...उम्मीद है कि बाकी बंधक भी रिहा किए जाएंगे।" दरअसल, हमास व इज़रायल ने 150 फिलिस्तीनियों के बदले 50-इज़रायली बंधक छोड़ने पर सहमति जताई है।
read more at हिन्दुस्तान


