जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 2 मेजर व 2 जवान हुए शहीद
राजौरी (जम्मू-कश्मीर) में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के 2 मेजर व 2 जवान शहीद हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सेना का एक अन्य जवान घायल हुआ है जबकि एक आतंकी को मार गिराया गया है। गौरतलब है, सेना को इलाके में हथियारों से लैस आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।
read more at हिन्दुस्तान


