हरियाणा में रिश्तेदार के घर शोक जताने के बाद वापस लौट रहे 3 लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत
झज्जर (हरियाणा) में शनिवार को सड़क हादसे में दिल्ली के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बकौल रिपोर्ट्स, परिवार के सदस्य अपने रिश्तेदार के घर शोक जताने पहुंचे थे जहां से लौटते समय उनकी कार बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई जिससे कार के परखच्चे उड़ गए।
read more at इंडिया टीवी


