हरियाणा में 10-वर्षीय लड़की की तेज़ रफ्तार बस से टक्कर के बाद हुई मौत
गुरुग्राम (हरियाणा) में 10-वर्षीय लड़की की कथित तौर पर तेज़ रफ्तार बस के टक्कर मारने के बाद मौत हो गई है। लड़की के पिता ने कहा, "सड़क किनारे...बच्चे खेल रहे थे...दिल्ली की तरफ से आ रही बस यू-टर्न ले रही थी। तभी बस ने बेटी को टक्कर मार दी।" वहीं, मामले में ड्राइवर को गिरफ्तारी के बाद ज़मानत मिल गई।


