हिंदी बोलने वाले बेच रहे पानीपूरी, अंग्रेज़ी भाषा अधिक मूल्यवान: तमिलनाडु के मंत्री पोनमुडी
तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के. पोनमुडी ने शुक्रवार को कोयंबटूर के भारथियार यूनिवर्सिटी में आयोजित एक दीक्षांत समारोह में कहा कि अंग्रेज़ी भाषा हिंदी से अधिक मूल्यवान है। उन्होंने कहा कि हिंदी बोलने वाले लोग कोयंबटूर में पानीपूरी बेच रहे हैं। बकौल पोनमुडी, "वे कहते थे कि अगर आप हिंदी पढ़ोगे तो आपको नौकरी मिलेगी...अब अंग्रेज़ी अंतर्राष्ट्रीय भाषा है।"
read more at हिन्दुस्तान


