हिमाचल में जयराम ठाकुर के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी बीजेपी, जेपी नड्डा ने किया एलान
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एलान किया है कि पार्टी इस साल हिमाचल प्रदेश में होने वाला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के चेहरे पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि टिकट बांटने के दौरान विशेष ख्याल रखा जाएगा कि कौन से उम्मीदवार सीट जीत सकते हैं। नड्डा ने रामनवमी के अवसर पर शिमला में जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना की।
read more at लेटेस्टली


