हिमाचल में बर्फबारी के बाद मनाली-लेह हाईवे पर यातायात बंद, 100 से अधिक वाहन फंसे
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और चंबा समेत कई जगहों पर बर्फबारी के बाद मनाली-लेह हाईवे पर यातायात बंद हो गया है जिसके कारण दोनों तरफ करीब 100 से अधिक वाहन फंस गए हैं। वहीं, मनाली से लेह की ओर जाने वाले सभी वाहनों को दारचा में और लेह की ओर से आने वाले वाहनों को सरचू में रोका गया है।
read more at न्यूज़24 हिंदी


